
कवर्धा न्यूज धमाका – जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान जहुरु निषाद और उनके बेटे श्रवण निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बीती रात खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल ने फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए करंट युक्त तार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।
सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुँचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेजा गया। इस दर्दनाक घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



