छतीसगढ़रायपुर

रायपुर-बिलासपुर में दो लाशें मिलने से सनसनी, युवक का शव बोरी में, युवती की संदिग्ध मौत

रायपुर/बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। राजधानी रायपुर में बोरी में बंद युवक की लाश मिली, जबकि बिलासपुर में नदी किनारे एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद हुई। दोनों मामलों में मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पहला मामला रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मेटल पार्क इलाके में एक बोरी के अंदर से सड़ी-गली लाश बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और उसके बाद शव को बोरी में भरकर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। यहाँ 24 अगस्त को शिवटीकारी गांव के शिवनाथ नदी किनारे एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली। महिला के दोनों हाथों पर टैटू बने हुए थे—एक पर त्रिशूल और दूसरे पर अंग्रेजी टैटू। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार सामने आ रहे ऐसे आपराधिक मामलों से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!