छतीसगढ़बिलासपुर

वंदे भारत ट्रेन की सफाई के दौरान हादसा, OHE लाइन की चपेट में आकर कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा

CG News: वंदे भारत ट्रेन की सफाई के दौरान भयावह हादसा, OHE लाइन की चपेट में आकर कर्मी बुरी तरह झुलसा

बिलासपुर न्यूज धमाका – रेलवे कोचिंग डिपो में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। वाशिंग लाइन नंबर-1 में वंदे भारत ट्रेन (कोच नंबर 151356) पर काम करते समय निजी कंपनी का कर्मचारी प्रताप बर्मन ओएचई करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस गया।

घटना के बाद गंभीर हालत में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया, जहां से सिम्स रेफर किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान पहले ओएचई लाइन बंद की गई थी। लेकिन काम पूरा होने के बाद लाइन चालू कर दी गई थी। इस बीच प्रताप बर्मन कुछ सामान लेने ऊपर चढ़ा और करंट की चपेट में आ गया। माना जा रहा है कि सुरक्षा में गंभीर लापरवाही हुई है।

रेलवे ने घटना की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित की है। सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी और जांच रिपोर्ट से लापरवाही के जिम्मेदारों का पता चल सकेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!