
दुर्ग न्यूज धमाका – पुलिस ने वैशाली नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर कैटरर्स संचालक बंटी जलाराम सहित 11 जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹2 लाख 18 हजार नकद, 10 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश बरामद किए।
सूत्रों के मुताबिक, यहां बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था, जिसमें जिले के कई व्यापारी वर्ग के लोग शामिल थे। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
गिरफ्तारी के बाद कई प्रभावशाली लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी की सिफारिश नहीं मानी। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई और आगे भी जुआ, सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
