रायपुरछत्तीसगढ

मोहन मरकाम बोले : मूणत क्या धनिया बोएंगे, राज्य की जनता ने भाजपा का धनिया बो दिया है

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश की सियासत में इन दिनो ‘धनिया बोना’ बड़ी चर्चा में है। पहले पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने अपनी पार्टी की एक बैठक में कांगेस को चेतावनी देते हुए धनिया बो देने की बात कही, अब उस पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि राज्य की जनता ने भाजपा का धनिया बो दिया है। इसलिए भाजपा 14 सीटों पर सिमट गई है।

ALSO READ : बलौदाबाजार : डाक विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना हेतु विशेष शिविर

राजेश मूणत को दूसरे का धनिया बोने से पहले अपनी गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि मंत्री रहते हुए क्यों उनकी हार हुई, इस पर चिंतन करना चाहिए। धनिया को कौन बोता है, ये जनता तय करती है। वहीं समय बदलाव करने पर सरकारी कर्मचारियों के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को राहत देने 6 दिनों से 5 दिन की वर्किंग निर्धारित की गई है।

इससे कर्मचारी ज्यादा समय अपने परिवार को दे पाएंगे। कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। इससे सरकारी कर्मियों को ही राहत मिलेगी। वहीं खाद आवंटन में कमी पर श्री मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार 45 फीसदी खाद कम दे रही है। राज्य सरकार ने साढ़े 7 लाख मीट्रिक टन खाद मांगा है, इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र में बैठी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव करती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!