28 जून 2026 //

जांजगीर-चांपा न्यूज़ धमाका – जांजगीर-चांपा जिले में भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने पैदल चल रहे तीन ग्रामीणों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भारतमाला सड़क पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया और हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
हादसे का विवरण
ग्रामीण सड़क किनारे से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की अत्यधिक रफ्तार के कारण ग्रामीण संभल नहीं पाए और तीनों की मौके पर ही जान चली गई।
तीनों की मौके पर ही मौत
बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी के पास भारतमाला सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने पैदल चल रहे तीन ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


