छतीसगढ़बलौदाबाजार

04 जून 2026 // गिरफ्तारी नहीं की चाकूबाजी के आरोपियों पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय लगाई न्याय की गुहार

बालोदाबाजार न्यूज़ धमाका – लौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेला (बड़ा) में युवक पर हुए मारपीट और कथित चाकू हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेला (बड़ा) में युवक पर हुए मारपीट और कथित चाकू हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष आज गुरुवार 4 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

रास्ता रोककर मारपीट
पीड़ित रोमनाथ वर्मा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और इस दौरान चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गले में टांके लगाए गए।

अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकियां देकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

जल्द कार्रवाई का आश्वासन
इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एएसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!