रायपुरछत्तीसगढ

अवैध वसूली का है आरोप; पोर्टल संचालक गिरफ्तार, संपादक भी अरेस्ट; कांग्रेस विधायकों ने की थी मामले की शिकायत

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक और उस पोर्टल के संपादक को गिरफ्तार किया है। मामला पोर्टल में कांग्रेस विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन की खबर प्रकाशित करने से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। संचालक और संपादक पर भ्रामक खबरें प्रसारित करने और खबरों की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करने का गंभीर  आरोप है। पुलिस ने सोमवार देर रात कानूनी कार्रवाई की है। एक दिन पहले रविवार देर रात अचानक सिविल लाइन थाने पहुंचकर विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत कई  कांग्रेस नेताओं ने दोनों के खिलाफ शिकायत की थी।

संचालक का नाम मधुकर दुबे जबकि संपादक अवनीश है। मधुकर दुबे जीरो पार्टी नाम का एक न्यूज़ पोर्टल चला रहे थे। विधायकों के खिलाफ एक खबर को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। विधायक बृहस्पति सिंह और कुलदीप जुनेजा ने दावा किया कि भ्रामक तथ्यहीन जानकारी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार अफवाह की तरह फैला रहे हैं और अवैध वसूली की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।मामला कथित स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है। गिरफ्तार हुए मधुकर दुबे ने जीरो पार्टी नाम के अपने न्यूज़ पोर्टल में किसी स्टिंग ऑपरेशन की खबर प्रकाशित की थी, जिसमें विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बात कर रहे थे। इसे ही तथ्यहीन बताते हुए भूपेश बघेल खेमे के चर्चित विधायक बृहस्पति सिंह ने इस मामले में शिकायत की और अब पुलिस ने भी एक्शन ले लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!