
नाइजीरिया न्यूज़ धमाका /// उत्तरी हिस्से में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें नमाज पढ़ने आए 18 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी है यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ. हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा समुदाय से होने को संदेह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए जातीय हिंसा में इस साल अब तक सैकड़ों लोगों की जान गई है. जातीय हिंसा की ये घटनाएं देश में पानी और जमीन के मुद्दे को लेकर दशकों से चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं. संघर्ष का शिकार बने फुलानी समुदाय के कुछ लोगों ने स्थानीय होसा कृषक समुदाय के लोगों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने ‘एपी’ से कहा, ‘हमलावरों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया और गोलीबारी करने लगे
