रायपुरछत्तीसगढ

मेकाहारा के पास पुराने विवाद को लेकर बीयर की बोतल व चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-प्रार्थी शंकर खत्री ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 21.04.2022 को रात्रि लगभग 09ः00 बजे निजी एम्बुलेंस के पंजीकरण के संबंध में जानकारी लेने के लिए डाॅ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर गया था, कि अस्पताल के गेट के पास राजा साठे से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान लल्ला ऊर्फ ललित यादव अपने दो साथियों के साथ आया तथा पुरानी बातों को लेकर तीनों प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ में रखे चाकू एवं बीयर की टूटी बोतल से वार किया। जिससे प्रार्थी के दाहिने हाथ के पंजे एवं बांये हाथ के अंगुठे में चोट आयी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 76/22 धारा 294, 506, 323, 324, 34, भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला तथा वैभव चौधरी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

घटना में संलिप्त एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी
01. ललित यादव उर्फ लल्ला पिता रामकुमार यादव उम्र 25 साल निवासी नहरपारा थाना पंडरी रायपुर।
02. वैभव चौधरी उर्फ काला पिता गोपी चौधरी उम्र 19 साल निवासी राजा तालाब गांधी चौक थाना सिविल लाईन रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!