लखनऊक्राइम

लखनऊ में एक शख्स ने पत्नी को आठवीं मंजिल से नीचे धकेला, मौके पर ही मौत

लखनऊ न्यूज़ धमाका // 4 जनवरी आईएएनएस लखनऊ के गोसाईगंज में एक व्यक्ति ने वैवाहिक विवाद के बाद अपनी पत्नी को इमारत की आठवीं मंजिल की बालकनी से नीचे धकेल दिया। 32 वर्षीय पीड़िता नीतू की मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतू ने 36 साल के संजीव कुमार से 2011 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। एक बेटी 7 वर्ष की है और एक बेटा 5 वर्ष का है। पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। सोमवार को उनका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद संजीव ने नीतू को आठवीं मंजिल पर उनके किराए के फ्लैट की बालकनी से नीचे धकेल दिया था।

संजीव एक निजी फर्म में फाइनेंसर के रूप में काम करता है, जबकि नीतू एक गृहिणी थी।

मृतक नीतू के भाई राज किरण ने शिकायत की थी कि उसके जीजाजी संजीव का पिछले तीन साल से विवाहेतर संबंध था। राज किरण ने कहा कि उसकी बहन ने हमेशा उसके रिश्ते पर आपत्ति जताई, लेकिन संजीव दावा करता था कि महिला उसकी बहन है और इसलिए वह कई बार उनके घर जाता है।

राज किरण ने कहा, संजीव ने नीतू से कहा कि वह दिल्ली में है लेकिन वह दूसरी महिला के साथ उसके घर में दो महीने से रह रहा था और मेरी बहन को इस बारे में पता चला।

उसने पुलिस को बताया कि संजीव और नीतू का झगड़ा हुआ था जिसके बाद नीतू को दोनों बच्चों के सामने उसने बालकनी से फेंक दिया ।

गोसाईगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने कहा, हमें पीड़िता के भाई से शिकायत मिली और संजीव को गिरफ्तार कर लिया। हमने उस पर हत्या और महिला के साथ क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!