छतीसगढ़क्राइमरायपुर

15 साल की स्कूली छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

रायपुर न्यूज़ धमाका – रायपुर के एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित भी उसी स्कूली छात्र है।

जानकारी के मुताबिक खमतराई इलाके की 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा शिकार हो गई। इस घटना का किसी ने बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। दो दिन पीड़ित छात्रा को लेकर उसके माता-पिता रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में भटकते रहे। बाद में भाजपा नेताओं की मदद से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक पीड़िता और आरोपित दोनों नाबालिग हैं और घटना एक हफ्ते पहले स्कूल परिसर से थोड़ी दूर पर हुई है। इस दौरान किसी अज्ञात ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!