छत्तीसगढक्राइमधमतरी

धमतरी जिले में पाउडर बेचने वाले ने किया छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी न्यूज़ धमाका /// जिले के अर्जुनी पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में बालिकाओ पर घटित लंबित गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

नाम आरोपी:*- भीम मंडल पिता स्वः रामस्वरूप मंडल उम्र 58 वर्ष सा० लपटोलिया झिकटिया थाना महेशखुट जिला खगडिया बिहार

जिसके तारतम्य में आरोपी की पता तलाश के लिए लगाये गये मुखबीर से सूचना मिला कि थाना अर्जुनी के अपराध क्रमांक 243 / 21 धारा 452, 354 भादवि008 पास्को एक्ट के आरोपी धमतरी बस स्टैण्ड मे पाऊडर बेचते घुम रहा है. जिस सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई और आरोपी को थाने लाकर ग्राम मुजगहन मे पाऊडर बेचने के बहाने घर मे घुसकर नाबलिक के साथ छेडछाड करने की रिर्पोट पर पंजीबध्द अपराध की पीड़िता से गवाहों के समक्ष आरोपी का शिनाख्ती कार्यवाही कराया गया जो वही व्यक्ति का सही पहचान होना व आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर दिनांक 12.10.22 के 13:15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का विगत 01 वर्षो से लगातार पतातलाश किया जा रहा था। नाम आरोपी भीम मंडल पिता स्वः रामस्वरूप मंडल उम्र 58 वर्ष सा० लपटोलिया झिकटिया थाना महेशखुट जिला खगडिया बिहार। प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक श्री गगन बाजपेई, उनि. सुखेन नायक एवं थाना के अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!