छतीसगढ़धमतरी

कई थानों को मिले नए प्रभारी धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 8 निरीक्षकों के तबादले

21 जुलाई 2026 //

धमतरी न्यूज़ धमाका – एसपी भावना पांडेय ने जारी किए आदेश, संवेदनशील क्षेत्रों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।धमतरी जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के 8 निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए विभिन्न थाना एवं चौकियों की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

शरद ताम्रकार थाना प्रभारी अर्जुनी बनाए गए
तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी अर्जुनी, अरुण साहू को नगरी से भखारा, उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र से सिहावा, समीर तिवारी को रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी बिरेझर, सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रुद्री, तापेश्वर नेताम को भखारा से नगरी, मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बोराई तथा चन्द्रकांत साहू को अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर बनाया गया है

प्रभारी अधिकारियों को बदला गया

इस फेरबदल की खास बात यह है कि, जिन थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अब तक सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी थे, वहां निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इससे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व मजबूत होने के साथ अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता और जनशिकायतों के त्वरित निराकरण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

तत्काल पदभार संभालने के निर्देश

एसपी भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!