सोंग धमाका

अरिजीत की आवाज का जादू… इमरान हाशमी का दर्द, ‘ये आवारापन’ गाना रिलीज होते ही बना ट्रेंडिंग

21 जुलाई 2026 //

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का गाना ‘ये आवारापन’ रिलीज हो गया है। इस गाने के साथ अरिजीत सिंह ने लंबे समय बाद प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है। रिलीज होते ही ये ट्रैक सोशल मीडिया पर छा गया

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ का गाना ‘ये आवारापन’ रिलीज होते ही छा गया है। फैंस लंबे समय से इस गाने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इसके साथ ही मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कई महीनों बाद बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अरिजीत सिंह की आवाज़ ने बढ़ाया गाने का जादू

ये आवारापन’ को अरिजीत सिंह ने अपनी भावुक आवाज़ में गाया है। गाने का संगीत अमाल मलिक ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल रश्मि-विराग ने लिखे हैं। गाने में प्यार, जुदाई, अधूरी यादें और आत्मिक जुड़ाव जैसे भावों को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है, जो ‘आवारापन’ फ्रेंचाइजी की पहचान रहे हैं।

इमरान हाशमी के इमोशंस ने बयां की कहानी

म्यूजिक वीडियो में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनका किरदार अपने अतीत की यादों में खोया हुआ दिखाई देता है। अकेलापन, दर्द और खोए हुए प्यार की टीस हर फ्रेम में महसूस होती है।वीडियो का सबसे इमोशनल सीन तब सामने आता है, जब शिवम अपनी दिवंगत प्रेमिका आलिया हमीद की कब्र पर लाल गुलाब रखता है।

फैंस बोले- अरिजीत की वापसी शानदार है

‘ये आवारापन’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने अरिजीत सिंह की वापसी को शानदार बताया, जबकि अमाल मलिक और अरिजीत की जोड़ी की जमकर तारीफ की

दूसरे फैन ने कहा, “अरिजीत सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि एक एहसास हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस कॉम्बिनेशन का लंबे समय से इंतजार था। अरिजीत और अमाल ने फिर साबित कर दिया कि वे बेस्ट हैं।”

कई महीनों बाद प्लेबैक सिंगिंग में वापसी
‘ये आवारापन’ अरिजीत सिंह के लिए भी खास है। पिछले कुछ महीनों से वह बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाए हुए थे। ऐसे में उनकी वापसी ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। यही वजह है कि गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा।

कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?
‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है और इसे विशेष फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है।

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Back to top button
error: Content is protected !!