छतीसगढ़धमतरी

धमतरी में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी

धमतरी न्यूज धमाका – धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल बेलरगांव के पूर्व अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 3 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे हुई थी। आरोपी पानी मांगने के बहाने पीड़िता के घर गया और जब महिला रसोई में पानी लाने गई, तभी उसने पीछे से पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला की चिल्लाहट पर आरोपी वहां से भाग निकला।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बोरई थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 331(2) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(द) एवं 3(2)(vक) के तहत मामला दर्ज किया गया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया और अपना मोबाइल भी बंद कर रखा था, जिससे पुलिस को उसे ट्रेस करने में कठिनाई हो रही थी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में लगातार जांच टीम उसकी तलाश में लगी रही।

अंततः तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की कार भी जब्त की गई। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!