
धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़: धमतरी पुलिस ने जिले में जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भखारा, अर्जुनी और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई। एसपी धमतरी के निर्देश पर पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी।
- सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने रामसगरी तालाब के पास दबिश देकर कमलेश यादव (39 वर्ष) को पकड़ा, जो रुपए-पैसे के दांव पर सट्टा खेला रहा था।
- अर्जुनी थाना पुलिस ने ग्राम मुजगहन, शिव मंदिर कला मंच के पास ऑनलाइन सट्टा जुआ खेलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 6,000 रुपए का मोबाइल, 5,000 रुपए कैश और 11,000 रुपए का अन्य सामान जब्त किया गया।
- भखारा थाना पुलिस ने ग्राम गातापार, नया तालाब के पास ताशपत्ती से कटपत्ती जुआ खेलते हुए सूर्यकांत धृतलहरे (25), ज्वालामुखी (45), दुर्गेश कुमार (45) और दशरूराम निषाद (55) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2,640 रुपए कैश बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अवैध जुआ-सट्टा तथा शराब के खिलाफ सतत अभियान जारी रहेगा।



