छतीसगढ़धमतरी

28 मई 2026 // फल दुकान के अंदर मिली ऑटो चालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी न्यूज़ धमाका –  छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक की लाश बंद फल दुकान के भीतर संदिग्ध हालत में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, अंबेडकर चौक स्थित एक बंद फल दुकान के भीतर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो कि पेशे से ऑटो चालक था।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!