मुंबईखेल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा:- ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में संघर्ष कर सकते हैं भुवनेश्वर

मुंबई,न्यूज़ धमाका :- टी20 विश्व कप में भारतीय तेज गेंदबाजी इकाई की उम्मीदें अब भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह पर टिकी हैं। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को लगता है कि अगर गेंद स्विंग नहीं होगी, तो भुवनेश्वर कुमार आस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में संघर्ष कर सकते हैं।

इस तरह यह उतना प्रभावी नहीं हो सकता है। भुवनेश्वर उस टीम में सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं जिनके पास सफेद गेंद वाले क्रिकेट का काफी अनुभव है।जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर के चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने से टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंजबाज के ऊपर खतरा मंडरा रहा है है .

अकरम ने खलीज टाइम्स के हवाले से कहा, “भारत के पास भुवनेश्वर कुमार हैं, वह नई गेंद से अच्छा है, लेकिन अपनी गति से, अगर गेंद स्विंग नहीं कर पाएंगे, तो वह शायद वहां संघर्ष करेंगे। लेकिन वह एक बहुत अच्छे गेंदबाज हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। वह यॉर्कर के साथ दोनों तरह से स्विंग करते हैं। लेकिन आपको आस्ट्रेलिया में गति की आवश्यकता है।”

इस बीच, अकरम ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय लाइनअप में एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में चुना और महसूस किया कि वह विपक्षी टीमों के लिए खतरनाक होंगे।

वसीम ने कहा, “सूर्यकुमार एक बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी है, वह एक 360 डिग्री खिलाड़ी है। मैंने उसे पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने पर देखा था। मैंने उसके साथ दो साल बिताए थे। मैं चकित था कि केकेआर ने उन्हें जाने दिया। वह युवा खिलाड़ी थे। अगर वह टीम में होते तो वह अब तक (केकेआर) के कप्तान होते।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जहां तक टी20 प्रारूप का सवाल है तो वह भविष्य है। वह देखने लायक है, इसमें कोई शक नहीं कि इस प्रारूप में मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!