छत्तीसगढकोरबाक्राइम

14 साल की लड़की से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

कोरबा न्यूज़ धमाका //// जिले में रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ आरोपी बाप आइसक्रीम दिलाने के बहाने लड़की को साथ लेकर गया था। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो उसने पड़ोसियों से शिकायत की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इससे दो दिन पहले आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस पर वह बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला है।

मामला कोतवाली क्षेत्र का है। महिला के चार और आरोपी के पहले से दो बच्चे जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला का पति उसे करीब दो साल पहले छोड़कर कहीं चला गया। महिला के चार बच्चे हैं। इनमें यह लड़की सबसे बड़ी है। पति के छोड़कर जाने के बाद महिला ने करीब दो माह पहले दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति के भी पहले से दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी का झगड़ा हुआ। इस पर महिला बिना बताए कहीं चली गई। घर में सभी छह बच्चे और आरोपी पिता ही था।

जिले के मानिकपुर चौकी प्रभारी ललन पटेल ने बताया कि आरोपी बाप ने फिर दो लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया तो वह भाग गई। इसके बाद मामला खुल सका। लड़की के बयान के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। उसने पूछताछ में दुष्कर्म की पुष्टि की है। लड़की को आज मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम उसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!