छतीसगढ़कोरबा

जिला अस्पताल में हड़कंप: डॉक्टर की टेबल के नीचे फन फैलाए बैठा था कोबरा, VIDEO देखकर दहल जाएगा आपका भी दिल

21 जुलाई 2026 //

कोरबा न्यूज़ धमाका – शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में डॉक्टर के कम्प्यूटर टेबल के नीचे एक कोबरा सांप फन फैलाए दिखा। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम ने उसका रेस्क्यू किया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल अस्पताल के OPD में मंगलवार सुबह डॉक्टर की टेबल के नीचे से फुफकारने की आवाज आ रही थी, जब टेबल के नीचे देखा गया तो एक कोबरा फन फैलाए बैठा था। इसके बाद ओपीडी में मौजूद मरीज और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

RCRS की टीम ने किया रेस्क्यू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने घबराने के बजाय तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे जंगल में छोड़ा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!