बदलता मौसम धमाकाउत्तरप्रदेश

यूपी में मानसून हुआ प्रचंड, प्रदेश के 63 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

21 जुलाई 2026 //

बदलता मौसम धमाक – उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 12 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ और 18 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाएं पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी हैं, जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को तराई और रुहेलखंड के इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई, जिसमें बरेली में सबसे ज्यादा 174 मिमी, लखीमपुर खीरी में 160 मिमी, रामपुर में 152 मिमी और शाहजहांपुर में 150.3 मिमी बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जुलाई में अब तक 160.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य आंकड़े से केवल 6 प्रतिशत ही कम है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुल 63 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, लगभग 60 जिलों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी दी गई है।

  • रेड अलर्ट: बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्र।
  • ऑरेंज अलर्ट: बांदा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद।
  • येलो अलर्ट: लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हमीरपुर और ललितपुर।

सीएम योगी ने दिए 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश

प्रदेश भर में हो रही अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक क्षति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत कड़ा संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को फील्ड पर उतरने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने आदेश दिया है कि बारिश से प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें हर संभव राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही, आकाशीय बिजली या जलभराव से हुई किसी भी जनहानि व फसल/मकान के नुकसान का त्वरित आकलन कर अगले 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा मुहैया कराया जाए। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और नदियों या जलाशयों के पास जाने से विशेष सावधानी बरतें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!