उत्तरप्रदेश

लापता बच्चे की तलाश में ड्रोन से जुटी पुलिस

बागपत,न्यूज़ धमाका :- उत्तरप्रदेश के ग्राम बागपत में 15 दिसम्बर को ट्यूशन पढ़कर वापस लौटते समय एक बच्चा लापता हो गया था। उसकी काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला । शुक्रवार को बच्चे की तलाश ड्रोन से शुरू कर दी गई।

खेकड़ा के फखरपुर गांव में सोहनवीर परिवार के साथ रहता है। उसका पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश गांव के ही पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। गुरुवार शाम वह गांव में ही एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने गया था। वहां से वापस लौटते समय वह लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों ने अनहोनी होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस तभी डॉग स्क्वायड के साथ गांव में पहुंची और बच्चे की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस ड्रोन कैमरा टीम के साथ फिर से गांव में पहुंची और जंगल में ड्रोन के जरिए बच्चे की तलाश करने में जुट गई। ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!