उत्तरप्रदेशमथुरा

बड़ी सड़क दुर्घटना:- खड़े एक ट्रैक्टर से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर से जा टकराई

मथुरा,न्यूज़ धमाका :- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे में कार में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो लोग जलकर मर गए.

नौहझील थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर चांदपुर खुर्द गांव के पास नोएडा से आगरा की तरफ जा रही सड़क पर खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से जा टकराई. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर से टकराते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए.

भाटी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी गाड़ी दोनों कार सवारों सहित जलकर नष्ट हो गई. कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!