उत्तरप्रदेश

मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही बस की दुर्घटनाग्रस्त

यूपी,न्यूज़ धमाका:- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव के पास मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही एक बस घने कोहरे के चलते पलट गई, इसमें बस में सवार कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले की जानकारी गुरुवार को दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि रेउसा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव के पास यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ। उन्होंने बताया की एक निजी बस मजदूरों को ले जा रही थी, तभी खाई में पलट गई। पुलिस ने कहा कि बस में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 60 मजदूर सवार थे। अधिकारी ने बताया कि रेउसा थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में रहने वाले लोग छत्तीसगढ़ में मजदूरी करने जाते हैं।

अधिकारी ने बताया कि रेउसा थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में रहने वाले लोग छत्तीसगढ़ में मजदूरी करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। घायलों में से एक ने बताया कि रेउसा-तंबोर मार्ग पर इटौरी गांव के पास कोहरे के कारण एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!