उत्तरप्रदेश

मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद,न्यूज़ धमाका :- गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा इलाके में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

साहिबाबाद की सीईओ पूनम मिश्रा ने बताया है कि शुक्रवार शाम को साहिबाबाद इलाके में एक चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया था। इसके बाद रात में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुके और उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश घायल हो गया और दूसरे को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों ने इसके पहले साहिबाबाद में लूट की 2 घटनाओ को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश रेहान उर्फ बारिश और रोहित उर्फ रोहन को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली निवासी रेहान उर्फ बारिश को पुलिस की गोली लगी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!