
23 जुलाई 2026 //
सोने और चांदी के दाम में तेजी जारी है। 24 कैरेट सोना ₹1.46 लाख और चांदी ₹2.26 लाख प्रति किलो पर पहुंची। जानें आज के ताजा रेट।
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। आज यानी 23 जुलाई को बुलियन मार्केट में दोनों प्रमुख कीमती धातुओं के दाम बढ़ गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदी ₹360 महंगी होकर ₹2.26 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि 24 कैरेट सोना ₹274 की तेजी के साथ ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रेट के हिसाब से सोने की कीमत की बात करें तो 14 कैरेट सोने का भाव ₹85,151 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,168 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,33,330 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव जानें।
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (रुपये/10 ग्राम)
| शहर | कीमत |
| मुंबई | ₹1,47,280 |
| दिल्ली | ₹1,47,420 |
| जयपुर | ₹1,47,420 |
| कोलकाता | ₹1,47,280 |
| अहमदाबाद | ₹1,47,320 |
| भोपाल | ₹1,47,320 |
| रायपुर | ₹1,47,280 |
| पटना | ₹1,47,320 |
| लखनऊ | ₹1,47,420 |
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम कीमत पर पड़ता है।
2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदा
3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।