छत्तीसगढरायपुर

रमन भाजपा की सत्ता चली गई लेकिन छत्तीसगढियों के प्रति दुर्भावना आज भी उनके भीतर जीवित है

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए उपयोग की गई शब्दावली की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल को छोटा आदमी बोल कर अपमानित किया था छत्तीसगढ़ की जनता ने करारा जवाब दिया। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 15 सीट में समेट दिया अब डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जो अपमान किया है।

2023 में भाजपा छत्तीसगढ़ से मुक्त हो जाएगी जनता इसका करारा जवाब देगी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा की सत्ता चली गई लेकिन भाजपा नेताओं का अहंकार आज भी जीवित है और उनके मन में बैठे छत्तीसगढ़ीयो के प्रति हीन की भावना है दुर्भावना है वह इनके जुबान से हमेशा सामने आ जाता है छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता हो या बाहर से आने वाले भाजपा के बड़े नेता हमेशा छत्तीसगढ़ की विरोध की ही बात करते हैं,

छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा की आलोचना करते हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपमानित करने के लिए राजनीति की सुचिता को भूल जाते है बदजुबानी करते है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं तब डॉक्टर रमन सिंह एक छत्तीसगढ़िया किसान मुख्यमंत्री को मुसवा कह रहे हैं मुसवा कह कर छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 90 लाख जनता का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा के नेता लगातार छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़वाद के खिलाफ बात कर रहे हैं डॉ रमन सिंह को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और भाजपा को ऐसे बदजुबानी करने वाले नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान है छत्तीसगढ़िया है छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार के लिए कार्य कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ को देश मे नई पहचान देने नई ऊंचाई देने दिन रात मेहनत कर रहे है छत्तीसगढ़ कि हर वर्ग को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने शिक्षित बनाने काबिल बनाने स्वस्थ रखने कार्य कर रहे है भाजपा के नेता कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि भूपेश बघेल का किसान और छत्तीसगढ़िया होना उनके लिए चुनौती है इसीलिए भाजपा के लोग लगातार भूपेश बघेल का अपमान कर रहे हैं,

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया छत्तीसगढ़िया वाद का अपमान किया उसके पहले डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ की जनता की चुनी हुई सरकार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के थूकने से बह जाने की बात कह छत्तीसगढ़ की अपमान किया लगातार भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ीयों का अपमान कर रहे हैं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा डॉ रमन सिंह पर तत्काल भाजपा कार्यवाही करें और छत्तीसगढ़ीयों हो का अपमान करना बंद करें।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!