दिल्ली

लगा हमपर अटैक हो जाएगा संसद के बाहर प्रदर्शन अंदर डर में थीं कंगना रनौत दिल्ली पुलिस की तारीफ की

22 JULY 2026 //

दिल्ली न्यूज़ धमाका – दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर के बाहर तनावपूर्ण हालात बन गए। इस बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने दावा किया कि कुछ समय के लिए सांसदों को भीड़ के हमले का डर था

 20 जुलाई को दिल्ली में CJP के चलो ‘संसद’ मार्च के दौरान संसद परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। इसपर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ओर जहां प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के लाठी चार्ज और पत्थरबाजी की आलोचना हो रही है, वहीं कंगना ने जमकर दिल्ली पुलिस की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब संसद के भीतर मौजूद सांसदों को लगा कि भीड़ उन पर हमला कर सकती है। हालांकि, उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने हालात को संभालने में अहम योगदान दिया।

दिल्ली पुलिस की तारीफ में कही बड़ी बात

कंगना रनौत ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा कवच की तरह काम किया। उन्होंने कहा- लेकिन मैं दिल्ली पुलिस की सराहना करती हूं। उन्हें हमारे बीच में ढाल बना कर खुद पर पत्थराव खाए, चोटें खाईं लेकिन जन मानस पे कोई हानि नहीं होने दिया।

क्या था CJP का प्रदर्शन

सोमवार को CJP की ओर से जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने का आह्वान किया गया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी पिछले करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर डेरा डाले हुए थे और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!