रायपुरछत्तीसगढ

पंजाब के चुनाव परिणाम तकरीबन आधे घंटे टीवी में देखने की इच्छा जीपी सिंह ने की जाहिर,प्रहरी जेल की करते निगरानी  

न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद निलंबित एडीजी जीपी सिंह जेल के दूसरे टावर में चढ़ गए। पंजाब के चुनाव परिणाम टीवी में देखने की इच्छा जीपी सिंह ने जाहिर की थी। दोपहर का समय था बड़े अधिकारी सब इधर-उधर थे। जीपी सिंह को जिस सेल में रखा गया है। उसके बगल में तीन मंजिला टावर है। जहां से प्रहरी जेल की निगरानी करते हैं। ड्यूटी पर तैनात प्रहरी ने दूसरे माले में चढ़ा दिया। टावर के दूसरे माले में जाकर जीपी सिंह ने तकरीबन आधे घंटे टीवी में चुनावी महौल देखा।

टावर तक पहुंचाने वाले सेल इंचार्ज और ड्यूटी इंचार्ज सहित तीन को निलंबित कर दिया गया है। केशव सिंह, मंगल सिंह और फिरतराम यादव को निलंबित किया गया है। वहीं अब जीपी सिंह के सेल की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।दरअसल, घटना कुछ दिन पहले की है। इसके बाद वह नीचे आ गए। उस दिन जेल के उच्च अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दूसरे दिन जब पता चला तो तत्काल प्रभाव से तीन को निलंबित कर दिया गया।

जेल के कैमरे में खंगाले गएघटना के बाद जब अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो तत्काल सीसीटीवी फुटेज देखे गए। अफसरों के मुताबिक सेंट्रल जेल परिसर के भीतर चारों किनारों पर टावर लगे हैं। जहां जेल प्रहरी चौबीस घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। यह क्षेत्र बंदियों के लिए प्रतिबंधित होता है। इसके बाद भी जीपी सिंह को उनके कहने पर टावर में चढ़ाया गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद अधिकारियों ने लापरवाही करने वाले प्रहरियों को निलंबित कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!