खैरागढ़छत्तीसगढ

खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार के दौरान रमन ने लिया पान का स्वाद,महुआ झरे पर खुद ही मंत्री कवासी लखमा थिरक उठे

खैरागढ़,न्यूज़ धमाका :- खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछ गई है। कांग्रेस-भाजपा के दिग्गजों ने भी प्रचार-प्रसार तेज कर दिए हैं। खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार के दौरान रमन ने लिया पान का स्वाद,महुआ झरे पर खुद ही मंत्री कवासी लखमा थिरक उठे. प्रचार-प्रसार में निकले दोनों दलों के नेता अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रचार अभियान के दौरान नेता कहीं चाय पर चर्चा कर रहे है तो बाजारों में जाकर खरीदी भी कर रहे हैं।

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान को संभालने पहुंचे प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी निराले अंदाज में प्रचार अभियान में जुटे हैं। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के गंडई इलाके के पास ग्राम कृतबांस में प्रचार करने पहुंचे मंत्री लखमा वहां चल रहे नाचा पार्टी के साथ छत्तीसगढ़ी गाने महुआ झरे पर खुद ही थिरक उठे। प्रचार के दौरान मंत्री लखमा पहले काफी देर तक गाने में कलाकारों के साथ नाचते रहे। इसके बाद प्रचार किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

गाड़ी से उतर कर खाया पान

इधर शहर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सम्मेलन के बाद मुख्य मार्ग स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। कार्यक्रम खत्म कर लौट रहे पूर्व सीएम डा.रमन ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित पान सेंटर में पान खाने रूके। अपने वाहन से उतरे और वहां दुकानदार बब्बू वासवानी से पान लेकर खाया। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे। पान खाने के बाद पूर्व सीएम डा रमन ने पान की मिठास की तारीफ की। उन्होंने इस वाकये को इंटरनेट मीडिया में भी शेयर किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!