छतीसगढ़खैरागढ़

खैरागढ़ में किसान ने सड़क को खेत में बदला, दो जिलों के 20 गांवों का टूटा संपर्क, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका – राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के करीब 20 गांवों का संपर्क तब बाधित हो गया जब ग्राम सिघौरी के एक किसान ने मुख्य सड़क को खोदकर खेत में तब्दील कर दिया। इस कदम से ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में 8 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि किसान आनंद राम वर्मा हर साल इस तरह सड़क को तोड़ देता है, जबकि यह भूमि स्वेच्छा से शासन को दान दी गई थी। दूसरी ओर, किसान का कहना है कि मुआवज़ा नहीं मिलने के कारण वे अपनी जमीन पर खेती करने को विवश हैं।

यह सड़क 3 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से छत्तीसगढ़ शासन की एजेंसी CGRIDC द्वारा बनाई गई थी, जिसमें सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुल-पुलिया का निर्माण शामिल है। इसके बावजूद सड़क का उपयोग बाधित होना शासन की अवसंरचना पर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल रास्ता बहाल करने और दोषी किसान पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने एसडीएम को सूचित किया, लेकिन अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे चक्काजाम और उग्र आंदोलन करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!