
खैरागढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक अनोखा अभियान शुरू किया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों को पकड़कर थाने लाया गया और उनसे नशे के दुष्प्रभावों पर निबंध लिखवाया गया।
क्या है मामला
- पिछले दो दिनों में 150 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते और हंगामा करते पकड़ा गया।
- सभी को थाने में बैठाकर नशे के नुकसान पर निबंध लिखने के लिए कहा गया।
- पुलिस ने उन्हें नशा छोड़ने की हिदायत दी और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी।
पुलिस का मकसद
- इस अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
- पुलिस मानती है कि नशे के दुष्प्रभावों को समझने से लोग अपनी आदतें छोड़ सकते हैं।
चर्चा में आया अभियान
- यह पहल जिले में पहली बार की गई है, जिसकी सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है।



