रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर में हनुमान जंयती मनाई,हुजूम उमड़ पड़ा,सांसद:-सुनील सोनी,विधायक कुलदीप जुनेजा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से भोजन परोसाश्रद्धालुओं को

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- गुढ़ियारी स्थित प्राचीन मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे आरती प्रारंभ हुई। इसमें श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। महाआरती के पश्चात वीआइपी अतिथियों ने भंडारा में भोजन वितरण किया। सांसद सुनील सोनी, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भोजन परोसा।

इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में 12.30 बजे महाआरती के पश्चात भंडारे में हजारों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। यहां भी सांसद सुनील सोनी, विधायक कुलदीप जुनेजा, हनुमान मंदिर समिति के प्रमुख राजकुमार राठी समेत अनेक समाजसेवियों ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया।

राजधानी में शिवसेना की ओर से भगवान श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव पर रामनवमी की शोभायात्रा शनिवार को निकाली जा रही है। शोभायात्रा शाम चार बजे विंट्ठल मंदिर, फूल चौक, नवीन बाजार से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ शिवसेना के सुनील कुकरेजा ने बताया कि शोभायात्रा फूल चौक से नवीन बाजार होकर शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड़, सिटी कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, आजाद चौक, हांडीपारा, ललिता चौक, बढ़ईपारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एमजी रोड़, शारदा चौक होते हुए वापस फूल चौक नवीन बाजार में धर्मसभा के बाद समाप्त होगी। वहीं, शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ अंचल के पंथी नृत्य, राऊत नाचा, आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!