भिलाईछत्तीसगढ

बिलासपुर में संकट मोचन के भक्तों ने निकाली रैली, हनुमान भक्तों की सडकों में उमड़ी भीड़

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- कलशारोहण के साथ ही कुंभाभिषेक महोत्सव मनाया शुरू हो गया है। दोपहर को भक्तों ने रैली निकाली जो शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरी। हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार की दोपहर घोंघा बाबा मंदिर परिसर में नूतन शिखर का उद्घाटन किया गया। लोग पवन पुत्र के दर्शन करने सड़क की दोनों ओर खड़े रहे। जगह-जगह लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसके पहले सुबह के वक्त जय श्री राम, जय हनुमान ज्ञान गुण सागर…चालीसा पाठ के साथ ब्रम्हमुहूर्त में हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना मंदिरों में प्रारंभ हुआ। सबसे पहले जूना बिलासपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में घंटी, शंख और वेदमंत्र गूंजयमान हुआ। इसके साथ ही सभी मंदिरों में बजरंग बली की पूजा अर्चना में भक्त लीन हो गए हैं। घरों में भी राम-नाम का जाम चल रहा है।

मंदिरों में आज दिनभर पूजन होगा। शनिवार प्रात: काल अभिषेक पूजन के साथ अखंड नवधा रामायण पाठ, सुंदरकांड, महाआरती शुरू हो चुकी है। भक्त पूजा-पाठ कर चोला व श्रृंगार चढ़ाने की परंपरा पूरी कर रहे हैं। मंदिर में पुजारी हनुमान जी की भक्ति में लीन है। जूना बिलासपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी मनीष पाठक ने कहा कि थोड़ी देर पहले घंटी और शंखनाद के साथ पूजन प्रारंभ हुआ है। इस साल हर्षण योग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।। यही कारण है कि भक्त अभी से पहुंचने लगे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!