अंबिकापुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर के हनुमान मंदिरों में उमड़े,संकट मोचन हनुमान भक्त मना रहे श्रद्धाभाव से जन्मोत्सव

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-हनुमान जन्मोत्सव मनाने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा है।कोरोना संक्रमण के कारण तीन वर्ष तक हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से श्रद्धालु नहीं मना था। इस बार कई दिनों से हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव मनाने की व्यापक तैयारी की गई थी। नगर के स्कूल रोड स्थित हनुमान मंदिर में इस बार जन्मोत्सव में एक दिन पहले से सुंदरकांड का पाठ शुरू होगा।यहां सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं।

महावीर मंडल लोक न्यास समिति के द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसको देखते हुए अच्छी व्यवस्था की गई है।पहली बार यहां पर हनुमान भक्त युवाओं ने मिलकर भव्य भंडारे का आयोजन किया है।युवाओं के द्वारा सुबह से ही प्रसाद वितरण किया जा रहा है।शहर के इस पुराने हनुमान मंदिर के अलावे मायापुर स्थित पंचदेव मंदिर, नमनाकला स्थित पंचदेव मंदिर,जोड़ा पीपल स्थित भव्य हनुमान प्रतिमा, गांधीनगर स्थित मारुति नंदन हनुमान मंदिर, मनेंद्रगढ़ रोड स्थित अजिरमा फारेस्ट बैरियर के समीप स्थित हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टैंड डिपो में स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में इस बार जन्मोत्सव पर हनुमान भक्तों की भीड़ उमड़ी है। 24 घंटे के इस अनवरत सुंदरकांड का समापन हनुमान जन्मोत्सव के दिन होगा। नगर के स्कूल रोड स्थित हनुमान मंदिर से शाम को भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!