
अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और उनका पुत्र बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन बिलासपुर से अंबिकापुर टमाटर लेकर जा रहा था। जनपद कार्यालय के पास पहुंचते ही पिकअप ने कार को ठोकर मार दी। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
कुछ महीने पहले भी अंबिकापुर में इसी तरह का हादसा हुआ था, जब शहर से लगे रेलवे स्टेशन के पास पिकअप और कार में जोरदार टक्कर हुई थी। उस घटना में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया था, जबकि कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार पांच लोग महाकुंभ से लौटते समय बाल-बाल बच गए थे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



