
बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम अमेरा में मंगलवार को हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मृतक पुरुषोत्तम यादव की हत्या उसकी परिचित नाबालिग लड़की ने टंगिया से वार कर की थी।
घटना
12 अगस्त की सुबह 10 से 12 बजे के बीच, पुरुषोत्तम यादव अपने घर के बरामदे में लहूलुहान हालत में पाए गए। उनके सिर और चेहरे पर धारदार टंगिया से कई वार किए गए थे। सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की तो नाबालिग लड़की बार-बार बयान बदलती रही। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि मृतक उसे बार-बार डांटते और मोबाइल पर बात करने से मना करते थे। इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में टंगिया से हमला कर दिया।
कार्रवाई
आरोपी नाबालिग को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि यह मामला दर्शाता है कि छोटे विवाद भी गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं, इसलिए परिवार को बच्चों की मानसिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।



