
मुंगेली न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ से लटका मिला।
घटना विवरण
सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।



