
बलरामपुर न्यूज धमाका – बलरामपुर जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक और अस्पताल स्टाफ से मारपीट करने, गाली-गलौज और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुई थी।
कैसे हुई घटना
इमरजेंसी वार्ड में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने नर्स और वार्ड बॉय के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। सूचना पर पहुंचे आरक्षक ने आरोपी दिलसाय सोनवानी को पकड़कर पुलिस सहायता केंद्र ले जाकर छोड़ दिया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों राम सोनवानी, सुखसेन सोनवानी और अमसिया सोनवानी के साथ फिर अस्पताल परिसर में लौट आया और वहां हंगामा करने लगा।
आरक्षक द्वारा रोकने पर आरोपियों ने डंडे, हाथ-पैर से उसकी पिटाई की और मोबाइल फोन लूट लिया। बीच-बचाव करने आए गार्ड की भी पिटाई की गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में लूट, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। तकनीकी जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि सरकारी सेवक पर हमला या अस्पताल परिसर में किसी भी तरह की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।



