
कोण्डागांव न्यूज धमाका – भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव की विधायक लता उसेंडी ने दहिकोंगा में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यह कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल रैली के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
लता उसेंडी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे हर घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दें और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी का महत्व नई पीढ़ी तक पहुँचाना जरूरी है, ताकि वे गर्व और सजगता के साथ देश की एकता बनाए रखें।
उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को देशभक्ति, राष्ट्रीय महत्व के विषय और प्रमुख तिथियों की जानकारी देने पर जोर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी के योगदान की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हितेंद्र झा, प्रेम सिंह नाग, टोमेंद्र सिंह ठाकुर, बाल सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।



