छतीसगढ़कोंडागांव

जर्जर स्कूल भवन पर सीपीआई का कड़ा बयान: “फंड नहीं है तो भीख मांगकर देंगे जिला प्रशासन को”

कोण्डागांव न्यूज धमाका – माकड़ी तहसील के ग्राम भवता में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि छत और दीवारों के टूटने से बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा खतरे में है। अगस्त 2023 में बरसात के दौरान छत का हिस्सा गिरने के बाद भी अब तक मरम्मत नहीं हुई।

जिला सचिव शैलेश शुक्ला ने व्यंग्य करते हुए कहा, “यदि जिला प्रशासन के पास फंड नहीं है तो हमें लिखित में बताएं। हम कोंडागांव में भीख मांगकर पैसा जुटाएंगे, ताकि स्कूल की मरम्मत हो सके।” उन्होंने चेतावनी दी कि राजस्थान के झालावाड़ जैसी त्रासदी यहां न दोहराई जाए, जहां स्कूल भवन गिरने से कई बच्चों की मौत हुई थी।

CPI ने मांग की कि भवन का निर्माण कार्य तुरंत पूरा किया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!