
बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मोबाइल पर बातचीत करने से रोकने पर एक नाबालिग बालिका ने युवक की टंगिया से हत्या कर दी। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम यादव के रूप में हुई है।
घटना 12 अगस्त को ग्राम अमेरा में हुई, जहां 14 वर्षीय लड़की ने गुस्से में लोहे की टंगिया से पुरुषोत्तम यादव के सिर और चेहरे पर वार किया। पुलिस के अनुसार, मृतक अक्सर बालिका को फोन पर बात करने से रोकता था, जिससे नाराज़ होकर उसने यह कदम उठाया।
थाना पलारी में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान बालिका पहले बयान बदलती रही, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से सवाल पूछने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।



