
सरगुजा न्यूज धमाका – जिले में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरिल पिता सुबेराम (35 वर्ष), निवासी ग्राम गोविंदपुर (बतौली) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सिरिल बुधवार को गांधी चौक से विशप हाउस की ओर जा रहा था, तभी अंबिकापुर रिंग रोड के पास उसकी बाइक हुंडई कार से टकरा गई। टक्कर के बाद सिरिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसी दिन, लखनपुर थाना क्षेत्र में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और उनके पुत्र एक अन्य हादसे में बाल-बाल बचे। बिलासपुर से अंबिकापुर टमाटर लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कुछ महीने पहले भी अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास इसी तरह पिकअप और कार की टक्कर में बड़ा हादसा टल चुका है।



