छतीसगढ़अंबिकापुर

सरगुजा जिला अस्पताल से हत्या का आरोपी कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला अस्पताल के जेल वार्ड से हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी फरार हो गया है। आरोपी को तबीयत बिगड़ने पर 4 अक्टूबर को केंद्रीय जेल अंबिकापुर से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आरोपी ने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से भागने में सफलता पा ली। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फरारी के बाद अस्पताल और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।


रायपुर सेंट्रल जेल से भी भाग चुका था कैदी

बीते महीने रायपुर सेंट्रल जेल से भी एक कैदी फरार हो गया था। वह एनडीपीएस एक्ट में 15 साल की सजा काट रहा था। कैदी उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू वर्ष 2021 से जेल में बंद था।
पिछले वर्ष 25 जुलाई को विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) पंकज सिन्हा की अदालत ने उसे 15 वर्ष कैद और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

लगातार हो रही कैदियों की फरारी ने राज्य की जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!