छतीसगढ़सीतापुर

नवाखाई की खुशियां मातम में बदली: शराब के पैसों के विवाद में छोटे भाई ने बड़े की हत्या की

नवाखाई की खुशियां मातम में बदली

सीतापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सीतापुर जिले में नवाखाई पर्व के दौरान एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। शराब के पैसों को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की लकड़ी की फाड़ी से हत्या कर दी।

घटना ग्राम बटईकेला की है। बताया जा रहा है कि मुन्नाराम मरावी और उसका भाई ठाकुर राम मरावी नवाखाई का पर्व परिवार और रिश्तेदारों के साथ मना रहे थे। इसी बीच मुन्नाराम ने ठाकुर राम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब ठाकुर राम ने इंकार किया, तो मुन्नाराम ने गालियां देना शुरू कर दिया।

इस पर गुस्से में आकर ठाकुर राम ने लकड़ी की फाड़ी से मुन्नाराम के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्नाराम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना पर थाना सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ठाकुर राम मरावी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली है।

थाना प्रभारी गौरव पांडेय, उपनिरीक्षक रघुनाथ राम भगत, आरक्षक धनकेश्वर यादव, राकेश यादव और कृष्णा खेस की टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

नवाखाई की खुशियों के बीच हुई इस वारदात ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!