छतीसगढ़अंबिकापुर

नए नवेले मंत्री के घर में घुसा पानी: अंबिकापुर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, व्यवस्था की खुली पोल

waterlogging

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। आलम यह है कि नवनिर्वाचित मंत्री राजेश अग्रवाल के शासकीय निवास में भी जलभराव हो गया।

मंत्री के बंगले में भरा पानी

बारिश का पानी मंत्री आवास परिसर में भर गया। नगर निगम का अमला मोटर पंप लगाकर पानी निकालने में जुटा हुआ है। बावजूद इसके बारिश जारी रहने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल

मंत्री आवास तक पानी घुस जाने से लोगों में आक्रोश है और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहरवासी भी लगातार जलभराव से परेशान हैं।

बीजापुर में 100 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

अंबिकापुर ही नहीं, बीजापुर जिले में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है।

  • गंगालूर मार्ग पर चेरपाल नदी में बाढ़ आने से 100 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
  • नदी किनारे बसे गांवों के मकानों को खाली कराया जा रहा है।
  • इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित है।

प्रशासन अलर्ट

प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि वे नदी और नालों के आसपास न जाएं। वहीं राहत-बचाव दल प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!