
अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। लुंड्रा ब्लॉक के ग्राम जरहाडीह की एक युवती ने प्रेमी से विवाद के बाद जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
जहर खाने की जानकारी लगते ही परिजनों ने तत्काल युवती को इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विवाद के बाद उठाया कदम
मृतका की पहचान सोनकलिया के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले सोनकलिया का श्याम नामक युवक से विवाद हुआ था। इसी बात से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
युवती के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने सभी बिंदुओं पर पड़ताल जारी रखी है।



