छतीसगढ़बीजापुर

पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस ने प्रेम प्रसंग का बताया मामला

CG News : पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस ने प्रेम प्रसंग का बताया मामला

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम तुरनाम के जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

शव एक सप्ताह से पेड़ पर लटके थे

ग्रामीणों ने बताया कि शवों से दुर्गंध आ रही थी और अनुमान है कि दोनों शव लगभग एक सप्ताह से पेड़ पर लटके हुए थे। सूचना पर बीजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस का बयान

बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच के दौरान पुलिस को दोनों के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।

मृतकों की पहचान

  • युवती: नाबालिग, निवासी जंगला
  • युवक: शंकर मंडावी, निवासी तुरनार (थाना क्षेत्र कोंडागांव, जिला बस्तर)

पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!