गरियाबंदछत्तीसगढ

बौद्ध समाज ने संविधान के रचयिता बाबा भीमराव आंबेडकर की 131वी जयंती मनाई धूम धाम से

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- गुरुवार को बौद्ध समाज ने संविधान के रचयिता बाबा भीमराव आंबेडकर की 131वी जयंती धूम धाम से मनाई। इस अवसर पर समाज द्वारा विभिन्ना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम चार बजे महार समाज के तत्वावधान में नगर में विशाल रैली निकाली गई।

जो आंबेडकर चौक से निकलकर तिरंगा चौक होते हुए शासकीय वीर सुरेन्द्र साय कालेज परिसर पहुंची जहां स्थापित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा का दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया। इसके साथ ही समाज द्वारा पूरे दिन मानस चौक और तिरंगा चौक में पंडाल लगाकर खीर पूड़ी और शरबत का वितरण किया गया।

इसके पूर्व विशाल रैली के दौरान के समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया है। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान जय भीम और बाबा साहब अमर रहे के नारे भी गुंजते रहे। वहीं जगह जगह विभिन्ना समाज द्वारा रैली का स्वागत भी किया गया। मस्जिद और काली मंदिर के पास मुस्लिम समाज द्वारा निःशुल्क पानी और शरबत की व्यवस्था को गई थी।

इसके अलावा सतनामी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत संघ तथा स्वास्थ विभाग द्वारा भी रैली का स्वागत व शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष सुजीत कुटारे ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्ग को शोषण से मुक्त करने और सभी वर्ग को एक समान लाने का काम किया था। वे समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने के जीवन भर संघर्ष करते रहे। हमे बाबा साहब के बताए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर समाज से पुन्नाू कुटारे, मुकुंद कुटारे, संजीव सोनटेके, देवेंद्र कुटारे, भूषण गजभिये, किशोर रामटेके, नागेश गजभिये, दीपक बौद्घ, नारद मेश्राम, छगन पचभिये, गिरधर गजभिये, नंदकुमार, सुभाष खापर्डे, जितेश कुटारे, मुकेश रामटेके, गोविंद उइके, जयप्रकाश कुटारे, जितेश सुखदेवे, युवराज कुटारे, भिवा शेंडे, संतोष खापर्डे, गोरेलाल गनवीर, तुषार डोंगरे, शननी धारगवे, विकास रामटेके, विशाल कुटारे, जमुना गजभिये, मेघा सुखदेवे, शिला कुटारे, अंजूदेवी सोनटेके, पूर्णिमा गजभिये, बिंदा बाई, सोनटेके कुमारी डोंगरे, सरला उइके, कल्पना वैध, राजेश वैध, कपूर रामटेके, गंगा रामटेके, सूरज रंगारी, प्रवीण उइके, चेतन मेश्राम, पुरब खापर्डे, देवेश सुखदेवे, तुषार डोंगरे, शननी धारगवे, शननी धारगवे, गीता उइके सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!